राष्ट्रीय

हमारा लोकतंत्र पाताल तक पहुंचा, राज्यसभा में अमित शाह बोले- देश की जनता ने किया अनेक तानाशाहों का अभिमान चूर-चूर

सरकार ने लोकसभा में वन नेशन वन इलेक्शन बिल पेश किया। केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने दो विधेयक पेश किए। इनमें संविधान (एक सौ उनतीसवां संशोधन) विधेयक, 2024 और केंद्र शासित प्रदेश कानून (संशोधन) विधेयक शामिल हैं। बीजेपी और कांग्रेस दोनों ने लोकसभा में सभी सांसदों को तीन लाइन का व्हिप जारी किया था। वहीं, राज्यसभा में संविधान पर चर्चा जारी रही। राज्यसभा में संविधान पर चर्चा का गृह मंत्री अमित शाह ने जवाब दिया। अमित शाह ने कहा कि पास पड़ोस में दुनियाभर में कई लोग आजाद हुए। वहां नई शुरुआत की। लेकिन वहां आकस्मात हुए लोकतंत्र सफल नहीं हुआ। हमारा लोकतंत्र आज पाताल तक गहरा पहुंचा है। अनेक परिवर्तन रक्त की एक बूंद बहाए बगैर हमने किए हैं। विचारधारा के आधार पर भी परिवर्तन किए हैं। अनेक तानाशाहों के घुमान, अभिमान और अहंकार को चूड़ चूड़ करने का काम इस देश की जनता ने किया है। संसद के दोनों सदनों में जो चर्चा हुई, वह देश के युवाओं के लिए शिक्षणात्मक रहेगी…इससे देश के लोगों को यह समझने में भी मदद मिलेगी कि किस पार्टी ने संविधान का सम्मान किया… मैं सरदार पटेल को धन्यवाद देता हूं उनके अथक परिश्रम के कारण देश एक होकर दुनिया के सामने मजबूती से खड़ा है। अमित शाह ने कहा कि जो कहते थे कि हम आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर नहीं हो पाएंगे उनको भी हमारी जनता ने और संविधान की खूबसूरती ने जवाब दिया है। हम दुनिया का पांचवा अर्थतंत्र बनकर सम्मान के साथ हैं। जिन्होंने सालों तक हमपर राज किया है। आज ब्रिटेन भी अर्थतंत्र की तालिका में हमारे पीछे खड़ा है। ये हम सब के लिए गौरव लेने का पल है। ये सदन अपने 80 से ज्यादा सांसदों को बोलने का मौका दिया 31 घंटे की बहस हुई है। आज हम जिस मुकाम पर खड़े हैं उस मुकाम पर महर्षि अरविंद और स्वामी विवेकानंद की वो भविष्यवाणी सच होती दिखा रही है। भारत माता मान ओजस्वी स्वरूप से खड़ी होगी दुनिया की आंखें चकाचौंध हो जाएगी। वो दिन नजदीक है। हमारे संविधान में संविधान को कभी भी अपरिवर्तनीय नहीं माना गया है। अनुच्छेद 368 में संविधान में संशोधन का प्रावधान है…कुछ राजनेता 54 वर्ष की आयु में खुद को ‘युवा’ कहते हैं। संविधान लेकर घूमते रहते हैं और कहते हैं कि संविधान बदल देंगे। मैं बताना चाहता हूं कि संविधान में संशोधन का प्रावधान अनुच्छेद 368 में है…भाजपा ने 16 साल तक शासन किया और हमने संविधान में 22 परिवर्तन किए। कांग्रेस ने 55 साल राज किया और 77 परिवर्तन किए।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *