Monday, November 23, 2026
उत्तराखण्ड

नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश


Ad 7

हल्द्वानी। नगर निगम हल्द्वानी की नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने शनिवार को नगर क्षेत्र के सभी 60 वार्डों में संचालित डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण वाहनों का निरीक्षण कर उनकी भौतिक एवं परिचालन स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को वाहनों की कमियों को प्राथमिकता के आधार पर दूर करने और कूड़ा संग्रहण व्यवस्था को निर्बाध बनाए रखने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने ट्रांसपोर्ट नगर, भोलानाथ गार्डन समेत विभिन्न निर्धारित पार्किंग स्थलों पर पहुंचकर वाहनों की स्थिति जांची। उन्होंने वाहनों की नंबर प्लेट, वाहन संख्या, बॉडी, टायर, ब्रेक, हॉर्न और अन्य आवश्यक उपकरणों का बारीकी से निरीक्षण किया।

उन्होंने निर्देश दिए कि जिन वाहनों में मरम्मत अथवा सुधार की आवश्यकता है, उन्हें समयबद्ध तरीके से दुरुस्त कराया जाए, ताकि कूड़ा संग्रहण कार्य प्रभावित न हो। इस दौरान वाहन चालकों, सुपरवाइजरों एवं नोडल अधिकारियों से संवाद कर व्यवस्था के संचालन में आ रही व्यावहारिक समस्याओं और आवश्यक सुधारों की जानकारी भी ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *